छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिकायतों का मौके पर ही समाधान होगा, अब गांवों में पहुंचेगा प्रशासन…

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 11:07 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले में 1 मई से शुरू हो रहे सुशासन तिहार को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान प्राप्त शिकायतों और मांगों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम लोगों को मौके पर ही समाधान देना प्राथमिकता होगी। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और शिविरों के माध्यम से उनका निराकरण करेगा। सभी विभागों की समन्वित उपस्थिति सुनिश्चित करने, हितग्राहियों की सूची पहले से तैयार रखने और मामलों का मौके पर ही समाधान

लंबित प्रकरणों का निपटारा समय पर करें राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माण, भूमि संबंधी समस्याओं और लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण पर जोर दिया गया। राशन कार्ड और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने और शिविरों में ही समस्याओं के समाधान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मंत्री ने दिए।

READ ALSO  CG में रोजगार का मौका, 230 पदों के लिए भर्ती मेले में जुटे हजारों युवा

जिले में 60 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले में 60 से अधिक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे। शिविरों में योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ रमन डोंगरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, सदस्य जिला पंचायत देवकुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत अनिता मंडावी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins