राजनांदगांव। दीपावली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी चिचोला की टीम ने ग्राम पटपर एवं लालबहादुर नगर में दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और कुल 11,100 रुपये नगद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 9 नवंबर 2026 को निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव के हमराह पुलिस टीम दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई।
ग्राम पटपर में 6 जुआरी गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पटपर बाजार चौक के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 6 व्यक्तियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश और 5,100 रुपये नगद जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- तामेश्वर साहू, पिता राम खिलावन साहू, उम्र 26 वर्ष।
- जितेन्द्र ठाकुर, पिता गंगा प्रसाद, उम्र 40 वर्ष।
- जगदीश वर्मा, पिता गोविन्द वर्मा, उम्र 35 वर्ष।
- तामेश्वर साहू, पिता शंकर लाल साहू, उम्र 30 वर्ष।
- तोषण साहू, पिता कुशल साहू, उम्र 40 वर्ष।
- अजय साहू, पिता श्री राम साहू, उम्र 36 वर्ष।
सभी आरोपी ग्राम पटपर, पुलिस चौकी चिचोला, जिला राजनांदगांव के निवासी हैं।
लालबहादुर नगर में 3 जुआरी पकड़े गए
दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम लालबहादुर नगर के घुमियार चौक के पास दबिश दी। यहां रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश और 6,000 रुपये नगद जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

- शिव कुमार साहू, पिता स्व. उदेराम साहू, उम्र 32 वर्ष।
- सरोज कुमार ढीमर, पिता राजेश कुमार ढीमर, उम्र 30 वर्ष।
- नोकेश ढीमर, पिता गोविन्द ढीमर, उम्र 31 वर्ष।
तीनों आरोपी लालबहादुर नगर, पुलिस चौकी चिचोला, जिला राजनांदगांव के निवासी हैं।
अवैध गतिविधियों पर पुलिस की रहेगी नजर
दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11,100 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं। पुलिस चौकी चिचोला द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
