छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान – वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|25 Sep 2026, 3:48 PM
f X W

सहायक उपकरण हेतु 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों का पंजीयन

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग तथा भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में राजनांदगांव नगर निगम एवं जनपद पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करने हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराया।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु मूल्यांकन शिविर जिले के वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगर पंचायतों में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया था और पात्र हितग्राहियों को पात्रता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने जिले के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को विकासखंड एवं नगर पंचायतों में आयोजित होने वाले मूल्यांकन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराने की अपील की। शिविर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चन्द्रकार, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव अनीता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य शीला टाकेश्वर सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य किरण बारले, पुष्पा उइके, पार्षद  शिव वर्मा, पार्षद  शैकी बग्गा ने भी संबोधित किया।

उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार ने बताया कि मूल्यांकन शिविर के माध्यम से चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को आगामी सहायक उपकरण वितरण शिविर के माध्यम से व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, स्टूल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, बैसाखी तीन साईज, टेट्रापेड, फोल्डिंग वाकर, सरवाईकल कालर, श्रवण यंत्र, स्पाईनल सपोर्ट, फुट केयर कीट, वनी ब्रेस, पोलीमर जेल, एल एस बेल्ट वाकर फोल्डिंग, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण तथा दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, फोल्डिंग व्हील चेयर, मोटराईज ट्रायसायकल, बैसाखी, कोहनी साईज 1 एवं 2 बैसाखी छोटा, मिडियम व बड़ा साईज, वाकिंग स्टीक, ब्रेल केल फोल्डिंग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, लेप्रोसी सू, मोबाईल फोन, सुगम्य केन टीएलएम किट, कैलिपर्स जॉय स्टिक व्हील चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव मनीष साहू सहित नगर निगम, जनपद पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव के अधिकारी व कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन, नागरिक उपस्थित थे। शिविर का संचालन समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार वीरसिंह साहू द्वारा किया गया।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : BTech की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती बने चेन स्नैचर, दोनों गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins