राजनांदगांव : भोज टोला में जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह हुआ…
मानपुर | जिला साहू संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के द्वारा जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह मोहला तहसील अंतर्गत ग्राम भोज टोला में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजिका महिला प्रकोष्ठ दिव्या कलिहारी थीं। साथ में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुमन, रूपाली साहू उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विधायक निधि द्वारा निर्मित परिक्षेत्र साहू भवन का लोकार्पण विधायक इंद्र शाह मंडावी ने किया।
कार्यक्रम में जिला साहू संघ के अध्यक्ष मदन साहू के अलावा अंबागढ़ चौकी के तहसील अध्यक्ष गया दास साहू, मोहला तहसील अध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री मोहन साहू, जिला कोषाध्यक्ष चेतन साहू, जिला महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका योगेश्वरी साहू, जिला उपाध्यक्ष छन्नू साहू, कांति साहू, लता साव, हेमा साहू, अहिल्या साहू, माहेश्वरी साहू, योग माया साहू, मिनेश्वरी साहू, नीलेश्वरी साहू थीं। संरक्षक आरडी साहू, गिरीश साहू, भोजटोला सरपंच विराज कुंवर उइके मौजूद थे।



