DPR छत्तीसगढ समाचारराजनांदगांव जिला

मोहला : मानपुर क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में जांच, राशन वितरण में अनियमितता

By kadwaghut|01 May 2026, 5:16 PM
f X W

कई दुकानों पर कार्रवाई और संचालन निलंबित

Advertisement
Advertisement

         मोहला , कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन पर शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई, जिसमें राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। विकासखंड मानपुर की जामड़ी दुकान, जिसका संचालन कमल स्व सहायता समूह गट्टेपायली द्वारा किया जा रहा था। 

    
          फरवरी एवं मार्च माह के दौरान 50 हितग्राहियों के ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगने के बावजूद उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया पाया गया। जांच सहायक खाद्य अधिकारी धरमु राम किरंगे एवं प्रभारी तहसीलदार दिलीप साहू द्वारा की गई, जिसके आधार पर अनुविभागीय अधिकारी मानपुर को प्रतिवेदन सौंपा गया और संबंधित समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार सरखेड़ा स्थित उचित मूल्य दुकान, जिसका संचालन प्रज्ञा शील करूणा स्व सहायता समूह अरजगुबला द्वारा किया जा रहा था।


             मार्च माह के दौरान 108 हितग्राहियों को राशन नहीं दिए जाने की शिकायत सही पाई गई है जांच सहायक खाद्य अधिकारी धरमू किरंगे एवं खाद्य निरीक्षक हेमंत नायक द्वारा की गई। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दुकान का संचालन निलंबित कर इसे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति औंधी से संलग्न कर दिया गया है। वहीं साल्हेभट्टी की शासकीय उचित मूल्य दुकान में भी राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संचालन निरस्त कर नवीन संचालन एजेंसी के रूप में सहेली स्व सहायता समूह साल्हेभट्टी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गणेश विसर्जन झांकी से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत की जाए नहीं तो होगा आंदोलन ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins