छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 1:23 PM
f X W

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में एक अभिनव सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन तथा ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों द्वारा मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे स्थित वृक्षों पर Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

अक्सर रात्रि के समय सड़क किनारे खड़े पेड़ अंधेरे में स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे तेज रफ्तार या विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों के चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसी जोखिम को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न मार्गों का सर्वे कर ऐसे चिन्हित वृक्षों पर उच्च गुणवत्ता वाले रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, जो वाहन की हेडलाइट पड़ते ही दूर से चमकते हैं और चालक को पहले से सतर्क कर देते हैं। यह छोटा लेकिन प्रभावी प्रयास विशेष रूप से रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अभियान के लिए थाना यातायात की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो जिले के विभिन्न मार्गों पर लगातार कार्य कर रही हैं। अभियान के तहत कल उर्दना-गेरवानी-लाखा मार्ग, पहाड़ मंदिर-बनोरा मार्ग तथा इंदिरा विहार-हमीरपुर मार्ग में सड़क किनारे चिन्हित पेड़ों पर Tree Marker, रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। आगामी दिनों में जिले के अन्य संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित मार्गों पर भी यह कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

READ ALSO  आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पर जोर, ‘मेरी पौष्टिक थाली’ के साथ होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins