छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वार्ड 44 में मंदिर और 45 में सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण, नाली भी बनेगी…

By kadwaghut|20 Jul 2026, 10:16 AM
f X W

राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह तथा महापौर मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 44 और 45 में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों की शुरुआत की गई।

Advertisement
Advertisement

वार्ड क्रमांक 45 में दुर्गा मंदिर निर्माण एवं लगभग 19.80 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली का भूमिपूजन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 44 में बूढ़ादेव मंदिर का लोकार्पण किया गया तथा 19 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। इसके अलावा वार्ड 45 में दो नव-निर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 44 में आदिवासी पखवाड़ा भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की विभिन्न जनहित से जुड़ी मांगों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रहा है। इस अवसर पर वार्ड 45 के पार्षद दुरेंद्र साहू, वार्ड 44 के सेवक उइके, नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अनूप पांडे, जीवन चतुर्वेदी, प्रमोद साहू, संजय मिश्रा, अमित यादव सहित दोनों वार्डों के लोग शामिल हुए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए संजय वास्तव ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का दीप

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins