छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हैदराबाद में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 26 को…

By kadwaghut|24 Sep 2026, 12:17 PM
f X W

राजनांदगांव , हैदराबाद में होने वाली 14 से 16 नवंबर के नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेने राजनांदगांव जिला एथलेटिक्स खेल संघ के द्वारा 26 सितंबर को प्रातः 6:30 बजे से राजनांदगांव के ग्राम सुंदरा के मिनी स्टेडियम में ट्रायल लिया जाएगा। इस ट्रायल में 14 वर्ष बालक-बालिका, 16 वर्ष बालक- बालिका की चयन प्रतियोगिता होगी। चयनित प्रतियोगियों को सीधे राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो हैदराबाद में हिस्सा लेंगे।

Advertisement
Advertisement

जिला एथलेटिक संघ के सचिव रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि 14 वर्ष बालक=बालिका के लिए निम्न ट्रायल्स होंगे। इसमें 600 मीटर की दौड़, 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद व बैक थ्रो का इवेंट होगा। जबकि 16 वर्ष बालक-बालिका में 600 मीटर की दौड़, 80 मी हर्डल, 60 मीटर की दौड़, ऊंची कूद ,लंबी कूद, गोला फेक, भला फेक का ट्रायल होगा।

14 वर्ष के जो बालक-बालिका होंगे उनका जन्म 17 नवंबर 2012, 16 नवंबर 2014 के मध्य होना चाहिए। जबकि 16 वर्ष बालक-बालिका का जन्म 17 नवंबर 2010 व 16 नवंबर 2012 के मध्य होना चाहिए। 14 वर्ष के समूह में बालक-बालिका की उम्र 12 वर्ष से अधिक होना चाहिए। 12 वर्ष से कम उम्र के प्रतियोगी इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं अर्थात 12 से 14 वर्ष आयु के प्रतियोगी ही 14 वर्ष आयु समूह में हिस्सा ले सकते हैं।

उम्र संबंधी दस्तावेज लाना अनिर्वाय है: ट्रायल के बाद चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 12 नवंबर को हैदराबाद रवाना होंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने उम्र संबंधी दस्तावेज के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एएफआई का यूआईडी लाना होगा। ट्रायल्स में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा एक-एक क्वालीफाइंग लाइन दी हुई है।

READ ALSO  रायपुर गणेश झांकी: स्वागत मंचों को लेकर नई व्यवस्था, सड़क का एक हिस्सा रहेगा खाली
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins