छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : कोरबा भारतमाला हाईवे पर बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक…

By lokesh sharma|24 Nov 2025, 12:42 PM
f X W

कोरबा । बिलासपुर-उरगा भारतमाला हाईवे पर बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। उन्होंने युवक से मोबाइल, नगदी और कान की बाली लूट ली। बदमाशों ने जबरन फोन पे के माध्यम से भी रकम ट्रांसफर कराई। युवक को अधमरा समझकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा 23 नवंबर की शाम सुनसान सड़क पर बदमाश लूट की नियत से वहां पहले से मौजूद थे। पैसे-मोबाइल लूटे बावजूद इसके युवक को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया था। किसी तरह होश आने के बाद वह अस्पताल पहुंचा। युवक के शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट पहुंची है।

Advertisement
Advertisement

पीड़ित युवक का नाम प्रितेश मिर्झा (28) है, जो मोतीसागर पारा का रहने वाला है और एलआईपीएल नामक कंपनी में कार्यरत है। यह घटना 23 नवंबर शाम करीब 6 बजे की है, जब प्रितेश पंतोरा से अपने घर लौट रहा था। तभी तरदा के पास भारतमाला हाईवे पर 5-6 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने प्रितेश से रुपयों की मांग की। जब उसने पैसे न होने की बात कही, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के, लाठी-डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। डरकर प्रितेश ने अपने पास मौजूद नगदी और फोन पे से रकम ट्रांसफर कर दी।

बदमाशों ने उसके कान से सोने की बाली भी छीन ली। सामान लूटने के बाद भी बदमाशों ने प्रितेश की पिटाई जारी रखी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उसे मृत समझकर बदमाश मौके से भाग निकले। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर प्रितेश किसी तरह पास के टोल प्लाजा पहुंचा। टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को प्रितेश ने अपनी आपबीती सुनाई। उनकी मदद से उसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में प्रितेश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

READ ALSO  CG : 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins