राजनांदगांव : शराब पीकर स्कूल आने वाला प्रधान पाठक निलंबित, कर्मचारी भी सस्पेंड…
राजनांदगांव , स्कूल में शराब पीकर पहुंचने की शिकायत और कार्यालय से लगातार बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने के मामले में डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने निलंबन की कार्रवाई की है।
प्राथमिक शाला मलई डबरी, ब्लॉक डोंगरगांव के प्रधान पाठक राजपति लाल धुर्वे और कार्यालय बीईओ डोंगरगांव के सहायक ग्रेड-3 संतोष कुमार यादव को निलंबित किया है। प्रधान पाठक राजपति लाल धुर्वे को 15 सितंबर 2026 को शराब लेकर स्कूल में उपस्थित होने के संबंध में शिकायत मिली थी।
संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक के द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में घटना की पुष्टि की गई। दूसरे मामले में बीईओ कार्यालय डोंगरगांव में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 संतोष कुमार यादव के खिलाफ कार्यालय से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायत थी।
उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था। लेकिन जवाब को संतोषजनक नहीं पाए जाने पर निलंबित किया गया है। दोनों कर्मचारियों का निलंबन अवधि में मुख्यालय बीईओ कार्यालय डोंगरगांव रहेगा।


