छत्तीसगढ़

CG : आधी रात गली में निकला विशाल अजगर, युवकों ने सुरक्षित नाले में छोड़ा…

By kadwaghut|11 Sep 2026, 3:47 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 12 झुमरपाली में गुरुवार आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में लोगों को एक विशाल अजगर दिखाई दिया। करीब 6 से 7 फीट लंबे अजगर को देखकर कुछ देर के लिए इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे तालाब से लगे एक मकान की बाउंड्री के किनारे झाड़ियों में अजगर दिखाई दिया। वार्ड के कुछ युवकों की अचानक नजर उस पर पड़ी। पहले युवकों ने अपने मोबाइल फोन से अजगर की तस्वीरें लीं और फिर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया।

युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय पत्रकार राजू निराला को भी दी। मौके पर पहुंचे पत्रकार ने युवकों को अजगर को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की सलाह दी। इसके बाद युवकों ने हिम्मत जुटाई और काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को झाड़ियों से बाहर निकाला।

झाड़ियों से बाहर आने के बाद अजगर की लंबाई करीब 6 से 7 फीट बताई गई। युवकों ने उसे बोरे में सुरक्षित रखा और बाद में वार्ड के अंतिम छोर पर स्थित नाले के पास ले जाकर छोड़ दिया।

युवकों की बहादुरी की हो रही चर्चा
आमतौर पर अचानक सांप या अजगर दिखाई देने पर लोग डर जाते हैं और उससे दूर भागते हैं। लेकिन झुमरपाली के इन युवकों ने सावधानी और हिम्मत दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसे आबादी वाले इलाके से दूर छोड़ दिया।

वार्ड की गली में आधी रात इतने बड़े अजगर के दिखाई देने की घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, ऐसे मामलों में वन्यजीवों को खुद पकड़ने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग की मदद लेना अधिक सुरक्षित माना जाता है।

READ ALSO  CG मौसम: गर्मी से परेशान लोगों को राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी खुशखबरी ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins