छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनो का भारत कार्यक्रम…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 3:55 PM
f X W

महासमुंद । सेवा संकल्प कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत संचालित “मेरे सपनो का भारत चित्र सेवा के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता एवं भविष्य के सपनों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु डीएमसी रेखराज शर्मा एवं एपीसी धनवंतरी सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा एवं सीएसी मनोज साहू विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों से मेरे सपनो का भारत के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए उनके सपनों, लक्ष्यों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करने तथा शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सपनों को पंख तब मिलते हैं, जब उन्हें सही दिशा, उचित अवसर और निरंतर प्रोत्साहन मिलता है।

आज का छोटा-सा सपना आने वाले कल की बड़ी उपलब्धि का आधार बन सकता है। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गैमून सिंह कागजी, व्याख्याता दिलेश्वरी ध्रुव, मीनाक्षी पांडे, कुंती पटेल, अनीता जांगड़े, वंदना शुक्ला, सविता गायकवाड़ एवं आशा कोसरिया मधुलिका यादव, रितेश जोशी, उमेश्वरी ध्रुव, उमेन्द्र वैष्णव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। “सेवा से समर्पण, समर्पण से संकल्प और संकल्प से साकार होंगे बच्चों के सपने।” इसी उद्देश्य के साथ सेवा संकल्प कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

READ ALSO  राजनांदगांव : शिव मंदिर हलकारा ढाणी से चामुंडा माता की ध्वज पदयात्रा रवाना, जगह-जगह स्वागत…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins