छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 12:34 PM
f X W

ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ

Advertisement
Advertisement

कोरबा । ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित करने एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढाली में नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया।

रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली में लोगों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए संकल्प एवं शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुढाली के सरपंच रामेश्वर सिंह मरकाम, परिवीक्षा अधिकारी मुकेश कुमार दिवाकर, आबकारी उप निरीक्षक जया मेहर, प्रधान पाठक टेक राम यादव, प्रधान आरक्षक हेमप्रकाश डडसेना, पवन राजवांडे एवं सहायक वर्ग-3 दीपक मार्काे सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins