छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : BSP के BMDS में ‘एआई एट वर्कप्लेस’ प्रशिक्षण, 23 प्रतिभागियों ने लिया भाग…

By kadwaghut|11 Sep 2026, 4:10 PM
f X W

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एलएंडडी विभाग द्वारा कार्यस्थल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों में एआई आधारित कार्यप्रणालियों को अपनाने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से ‘एआई एट वर्कप्लेस’ विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 सितंबर 2026 को भिलाई मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचआर-एलएंडडी के कर्मचारियों के साथ ट्रेड अप्रेंटिस एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस सहित कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने किया। उन्होंने तेजी से बदलते कार्य परिवेश में एआई संबंधी कौशल के निरंतर उन्नयन एवं नई तकनीकों के साथ स्वयं को अद्यतन रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों को युवाओं से सीखने तथा नई तकनीकों को अपनाने में उनकी उत्सुकता, रचनात्मकता एवं डिजिटल दक्षताओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष (एचआर-एलएंडडी) संजीव कुमार श्रीवास्तव ने विभाग में एआई के उपयोग से संचालित विभिन्न पहलों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विभाग में एआई आधारित कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति साझा करते हुए कर्मचारियों के बीच एआई संबंधी दक्षताओं के विकास की आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘एआई-आधारित प्रोजेक्ट शोकेस’ रहा। इसमें बीएमडीसी में पदस्थ ट्रेड अप्रेंटिस एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस ने एआई टूल्स के माध्यम से किए गए विभिन्न व्यावहारिक कार्यों एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा प्रशिक्षु द्वारा कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के समाधान, कार्यों के स्वचालन तथा कार्य-दक्षता में सुधार के लिए एआई तकनीक का प्रभावी उपयोग का प्रदर्शन किया गया।

READ ALSO  CG : रेलवे स्टेशन छोड़कर गए पिता, सुबह मिली बेटे की मौत की खबर…

एआई आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन वैभव लक्ष्मी दुबे, नितिन पटेल, कावेरी सिंधे, महिमा ठाकुर, रिया गृतलहरे, गोकुल दास साहू एवं डिकेश्वरी साहू द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नवीनतम एआई टूल्स एवं उनके कार्यस्थलीय उपयोग से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने व्यावहारिक प्रदर्शन एवं अभ्यास के माध्यम से विभिन्न एआई टूल्स की कार्यप्रणाली को समझा तथा दैनिक कार्यों में इनके उपयोग की संभावनाओं से परिचित हुए। कार्यक्रम के समन्वयक के. शिवा ने उद्घाटन सत्र का संचालन किया। महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) सौरभ वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins