मध्य प्रदेशराज्‍य

  युवाओं को करियर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आयोजित होगा “कैरियरनेक्स्ट” बूट कैंप

By Admin|22 May 2026, 8:58 PM
f X W

भोपाल 

Advertisement
Advertisement

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को सही करियर एवं उपयुक्त कोर्स चयन में प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से भोपाल में पहली बार “कैरियरनेक्स्ट – करियर डिस्कवरी इंडस्ट्री बूट कैंप” का आयोजन 30 एवं 31 मई 2026 को मैरियट होटल, डीबी मॉल के समीप, भोपाल में किया जा रहा है। 

दो दिवसीय इस बूट कैंप में कई विशेष एक्सपर्ट सेशन एवं प्रेरणादायक व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर उज्ज्वल पाटनी विद्यार्थियों को सफलता, आत्मविश्वास एवं करियर निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस आयोजन की विशेष बात यह है कि इसमें 19 से अधिक इंडस्ट्री सेक्टर्स एवं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में गूगल, आईबीएम, रिलायंस एनीमेशन अकादमी, हुंडई, हीरो, एल एंड टी इन्फोटेक, नेक्स्ट वेव टेक्नोलॉजीज, एमसीड, गीक्स ऑफ गुरुकुल, आईटीएचएस एवं आईआईसीए सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की वास्तविक आवश्यकताओं, रोजगार के अवसरों, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट आधारित स्किल्स की जानकारी प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, एनीमेशन एवं फिल्म मेकिंग, फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, फाइन आर्ट्स सहित कई आधुनिक एवं उभरते हुए क्षेत्रों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया जाएगा कि वर्तमान समय में कौन-सी स्किल्स एवं कोर्स इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग में हैं और किन क्षेत्रों में बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हैं।

वर्तमान समय में सही करियर विकल्प का चयन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। उचित मार्गदर्शन के अभाव में कई विद्यार्थी अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप सही निर्णय नहीं ले पाते। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह विशेष करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा करियर विकल्पों, इंडस्ट्री डिमांड तथा रोजगारपरक कोर्सेस की वास्तविक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि "कैरियरनेक्स्ट – करियर डिस्कवरी इंडस्ट्री बूट कैंप" का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें सही दिशा और स्पष्ट करियर दृष्टि प्रदान करना है। 12वीं के बाद सही निर्णय जीवन की सफलता की नींव होता है, और हमारा प्रयास है कि हर विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर चुन सके। यह आयोजन विद्यार्थियों को इंडस्ट्री से सीधे जोड़कर उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करेगा।
 
वहीं, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डॉ. विजय सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह दो दिवसीय मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, प्रोफेशनल कोर्सेस एवं भविष्य की रोजगार संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी उद्योग विशेषज्ञ विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे, जिससे वे अपने करियर को लेकर अधिक स्पष्ट एवं सही निर्णय ले सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कई विशेष सुविधाएं एवं आकर्षण भी उपलब्ध रहेंगे, जिनमें इंडस्ट्री एक्सपीरियंस बूथ, एडमिशन हेल्प डेस्क, स्कॉलरशिप सहायता केंद्र, साइकोमेट्रिक करियर असेसमेंट ज़ोन, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट गाइडेंस डेस्क, सोशल मीडिया लाइव ज़ोन एवं फोटो बूथ शामिल हैं।

READ ALSO  झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल भर्ती मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी

कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, हालांकि सीमित सीटों के कारण प्री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक कैरियरनेक्स्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन नंबर +91 7880103207 एवं +91 9109310455 पर संपर्क कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins