छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : किसानों को उन्नत खेती के लिए किया गया जागरूक…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 11:05 AM
f X W

राजनांदगांव / उपरवाह | कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में 16 सितंबर को बलराम जयंती पर किसान दिवस मनाया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी, हल, मूसल व अन्य पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर किसानों के अच्छे उपज की कामना की।

मुख्य अतिथि समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत ने किसानों को पारंपरिक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर किसानों से संवाद किया। दादूराम सोनकर, रोहित चंद्राकर, रमेश सोनवानी, ओपी सिंह, एसके सिंह आदि उपस्थित थे। कृषि महाविद्यालय सुरगी के कृषि छात्र-छात्राओं सहित जिले के उन्नतशील व जागरूक किसानों को दलहन-तिलहन व पारंपरिक खेती के बारे में बताया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता से बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग की शुरुआत - विजय शर्मा

Related Articles

2

Back to top button