छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 110 बोरा धान को जप्त किया गया

By kadwaghut|21 Nov 2025, 9:02 PM
f X W


राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव द्वारा डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागातराई में फुटकर विके्रता भूपेश कुमार वर्मा के दुकान एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीफ वर्ष का 50 बोरा धान दुकान एवं 60 बोरा धान गोदाम में पाया गया। कुल 110 बोरा धान को जप्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी निरीक्षण, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : विपक्ष की अराजकता फैलाने की नीति का पटाक्षेप करने भाजपा निकालेगी 1 नवंबर को जनजागरण पदयात्रा

Related Articles

2

Back to top button