छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सिंघोला मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ में 1000 से अधिक ज्योति कलश आज हुई प्रज्वलित

By kadwaghut|24 Sep 2025, 7:59 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर से लगे मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ समिति सदस्यगण एवं समस्त ग्रामवासी सिंघोला में प्रातः स्मरण ममतामयी मां भानेश्वरी जिनकी दिव्य शक्ति आत्मा के उद्वार एवं उत्थान के स्नेह पूर्ण छाया भव्य शक्तिपीठ में अद्भुत विराजमान है। जहां भक्तजन मनोरथ की प्राप्ति के लिए शक्तिपीठ में वर्ष के दो पर्व रामनवमी और दुर्गा नवमी में ज्योति प्रज्वलित की जाती है।जिसमें ज्योति प्रज्वलित घी मे 1501 रुपए, तेल 1101 रुपए राशि जमा कर माँ की चरण बिंदु पर मां की प्रेम पुष्प अर्पित करते हैं।


कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित 24 सितंबर दिन बुधवार को किया गया। पंचमी कलश स्थापना 28 सितंबर को, हवन यज्ञ पूजन एवं पूर्णहूती 1 अक्टूबर को और ज्योति जवारा विसर्जन और शोभायात्रा 2 अक्टूबर को संपन्न होगा।समिति के दिलीप कुमार ठाकुर, नंद नरेंद्र साहू,भोजराम साहू,सुरेश साहू,रोशन साहू, कुबेर साहू, लखन साहू, पुरानिक राम, रामबिलास, अमर सिंह, भूवन सहित ग्रामीण जनो ने नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं किया।

इसे भी पढ़े : मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री ...

Related Articles

2

Back to top button