छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लाल बागेश्वर धाम में आज से मनाएंगे सावन महोत्सव…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 11:35 AM
f X W

राजनांदगांव| शिव सेवा मंडल लाल बागेश्वर धाम लाल बाग में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सावन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान रोज सुबह 8 बजे पार्थिव शिवलिंग व लाल बागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, महाकाल की आरती की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

रात 8 से 9 तक शिव चालीसा का पाठ किया जाएगा। 3 अगस्त को प्रातः 5 बजे कावड़ यात्रा मोहरा से जलभर, सिंघोला महाकाल के दर्शन कर लाल बागेश्वर धाम में जल चढ़ाया जाएगा।

प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे आचार्य द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक संगीत द्वारा धूमधाम से किया जाएगा। शाम को 8 बजे सुंदरकांड, खाटू श्याम का भजन कार्यक्रम, प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी तरह 10, 17 और 24 अगस्त को कावड़ यात्रा सहित विविध आयोजन होंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अवैध खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर 1 हाईवा जप्त…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins