छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : 18 शहीदों के बीच अब चमकेंगे SKY, लोकेंद्र साहू की अनोखी पहल …

By kadwaghut|16 Sep 2026, 3:20 PM
f X W

बालोद। क्रिकेट के प्रति जुनून और शहीदों के सम्मान की अनोखी मिसाल पेश करने वाले बालोद जिले के देवगहन गांव निवासी लोकेंद्र साहू एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी निजी जमीन पर देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने वाले लोकेंद्र ने अब भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की आदमकद प्रतिमा बनवाई है। करीब दो लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई इस प्रतिमा को लेकर लोकेंद्र मुंबई पहुंचे और सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन के अवसर पर चेंबूर स्थित उनके घर पहुंचकर उन्हें भेंट किया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने लोकेंद्र की पहल की सराहना की और छत्तीसगढ़ आने पर उनसे मिलने का आश्वासन दिया।

शहीदों के सम्मान के साथ क्रिकेट प्रेम की पहल लोकेंद्र साहू ने अपनी निजी जमीन पर आतंकी हमलों और अलग-अलग घटनाओं में शहीद हुए 18 जवानों की प्रतिमाएं स्थापित कर रखी हैं। उनका उद्देश्य देश के वीर जवानों के बलिदान को याद रखना और आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से परिचित कराना है। इसी स्थान पर उन्होंने क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा भी स्थापित की है। अब इसी परिसर में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

सूर्यकुमार यादव से मिले लोकेंद्र प्रतिमा लेकर मुंबई पहुंचे लोकेंद्र साहू ने सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की और उन्हें अपनी पूरी पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपनी जमीन पर शहीदों और क्रिकेट से जुड़े लोगों के सम्मान में प्रतिमाएं स्थापित की हैं। लोकेंद्र ने सूर्यकुमार यादव से अपनी जमीन पर स्थापित 18 शहीदों की प्रतिमाओं के अनावरण के लिए भी आग्रह किया। उनकी इस पहल को सुनकर सूर्यकुमार यादव ने इसकी सराहना की। मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जहां सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा स्थापित है, वहीं उनकी प्रतिमा भी लगाई जाए। इसके बाद लोकेंद्र अब प्रतिमा को लेकर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : ‘पसरा हटाने के दौरान बहस, गा​ड़ी के सामने लेटीं महिलाएं, सख्ती के बाद आधे हुए शिफ्ट...

18 शहीदों की प्रतिमाओं के अनावरण का इंतजार लोकेंद्र साहू अपनी जमीन पर स्थापित 18 शहीदों की प्रतिमाओं के अनावरण के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए कई स्तरों पर संपर्क किया है और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया है। हालांकि अभी तक इन प्रतिमाओं का औपचारिक अनावरण नहीं हो पाया है। लोकेंद्र को उम्मीद है कि जल्द ही शहीदों के सम्मान में बनाए गए इस परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। अनोखी पहल बनी पहचान लोकेंद्र साहू की पहल में देशभक्ति और खेल प्रेम दोनों का संगम दिखाई देता है। एक ओर उन्होंने शहीदों के सम्मान में अपनी जमीन समर्पित की है, वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों की प्रतिमाएं स्थापित कर युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया है। सचिन तेंदुलकर के बाद अब सूर्यकुमार यादव की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी ने लोकेंद्र साहू को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button