छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत 6 अधिकारियों का तबादला

By kadwaghut|26 Jul 2026, 3:11 PM
f X W

एसपी अंकिता शर्मा ने जारी किया आदेश, सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश

राजनांदगांव। जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस प्रशासन के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने चार थाना प्रभारियों, एक उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

एसपी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, यह स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से जिले के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, बेहतर समन्वय और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Related Articles

2

Back to top button