छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : कलेक्टर ने दिए सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन करने के निर्देश…

By kadwaghut|15 Oct 2025, 1:36 PM
f X W

राजनांदगांव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां दुर्घटना हुई है तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करते हुए वहां सुधार एवं मरम्मत कार्य करना है। सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें। वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने वाले नागरिकों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करें। कलेक्टर ने शहर की सड़कों से घुमंतु पशुओं को हटाने के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को मवेशियों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर ले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मवेशी मालिकों से जुर्माना वसूल करें। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सड़क सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेयए अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर कार्यपालन अभियंता एसके चौरसिया टीआई ट्रैफिक नवरतन कश्यपए नेशनल हाईवे से मोहित सहित अन्य उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Related Articles

2

Back to top button