छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव  : शिविर में 700 से भी अधिक आवेदन मिले कृषक कल्याण योजना का लाभ लेने होड़…

By lokesh sharma|20 May 2026, 11:05 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत में सुशासन तिहार के दूसरे शिविर में मूलभूत समस्याओं के निराकरण व शासन की वि​ि​भन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों की भीड़ उमड़ी रही। शिविर में लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा की ​शिविर स्थल में नागरिक अंतिम समय तक तक आवेदन देते नजर आए। यहां तक शिविर के समापन के बाद भी लोग आवेदन देने के लिए स्थल में पहुंचते रहे। बताया जाता ​िक शिविर में 700 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। सुशासन तिहार का दूसरा शिविर नगरीय निकाय में मंगलवार को हुआ।

Advertisement
Advertisement

टाउन हॉल में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन कलेक्टर तुलिका प्रजापति, जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने भारत माता, छग महतारी की पूजा अर्चना कर किया। पांच घंटे चले इस शिविर में प्रारंभ से अंत तक नागरिकों की उपस्थिति बनीं रही। शिविर में जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप ने सुशासन तिहार के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को तिहार का लाभ उठाने का आहवान किया। शिविर में जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

महतारी वंदन और जमीन का पट्टा लेने आवेदन भूमिहीन किसान कल्याण योजना का लाभ लेने शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने आवेदन किया। बताया जाता है कि​ भूमि​हीन योजना के अलावा महतारी वंदन तथा जमीन का पट्टा प्राप्त करने के लिए ढेरों आवेदन प्राप्त हुए है। नगर पंचायत के सीएमओ विजय पांडेय ने बताया कि शिविर में कुल 700 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। नगरीय निकाय सभी आवेदनों का अॉनलाइन कर इसे संबधित विभाग को एक दो दिनों के अंदर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा देगी।

READ ALSO  CG : 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins