छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : लेडिज विंग ने पहली बार जैन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन…

By lokesh sharma|24 Dec 2025, 12:18 PM
f X W

राजनांदगांव, राजनांदगांव में जितो लेडिज विंग ने पहली बार जैन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों किया। फेयरडील इक्विटी और महावीर ज्वेलर्स के सौजन्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया। उत्साह के साथ महिलाओं ने खेल में हिस्सा लिया। बाउंड्री लगने पर सभी ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement

इसमें फेयर डील स्ट्राइकर, शांति पोहा, आशीर्वाद सिल्वर हाउस, रोहित रिएलिटी, लिबाज, नरिश्ता और सावा इंफ्राटेक ने भाग लिया। अपनी फिटनेस, एक्टिवनेस एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में आशीर्वाद सिल्वर हाउस, लिबाज, फेयर डील स्ट्राइकर्स और सावा इंफ्राटेक ने जगह बनाई। फाइनल मुकाबला सावा इंफ्राटेक और आशीर्वाद सिल्वर हाउस के मध्य खेला गया। सावा इंफ्राटेक की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। कल्पतरू सिल्वर्स की ओर से सभी विजेताओं को ट्रॉफी दी।

महिलाओं ने दिखाया खेल में उत्साह: जितो स्पोर्ट्स कन्वेनर नेहा सावा एवं रश्मि बाफना के मार्गदर्शन व नेतृत्व में यह टूर्नामेंट हुआ। साथ ही संचालन एवं आयोजन को सफल बनाने में वर्किंग कमेटी मधु गिडिया, श्वेता गोल्छा, श्रद्धा मुनोत, स्तुति कोठारी, रिचा ओस्तवाल एवं रीना सुराणा का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : मुक्तिधाम की आरक्षित भूमि में निर्माण पर लगाई रोक ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins