छत्तीसगढ़

CG : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 12:06 PM
f X W

कोंडागांव । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया निरीक्षण।

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, केन्द्र की कार्यप्रणाली तथा सेवा की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना रहा।

निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने आवासित महिलाओ को दी जा रही सहायता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा तथा पुलिस सहायता जैसी व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आश्रय हेतु आए हुये महिलाओ को शासन की ओर से प्राप्त समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशीतला और समर्पण भाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया। तथा ऐसे पीड़ित महिलाएं जिनको कानूनी मदद की आवश्यकता है उन महिलाओं का आवेदन तैयार कर निःशुल्क कानूनी सलाह सहायता दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में प्रेषित करने हेतु सखी वन स्टाॅप सेन्टर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। ताकि पीड़ित महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जा सके। इस अवसर पर प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट, अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध एवं सखी वन स्टाॅप सेन्टर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गोल्फ प्रेमियों के लिए खास दिन, नवा रायपुर में आज से शुरू होगा ‘ओपन 2026’, CM साय करेंगे शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins