छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एबीवीपी की नई कार्यकारिणी की घोषणा, प्रतीक गढ़वाल नगर मंत्री…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 11:14 AM
f X W

राजनांदगांव , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव नगर की सत्र 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अनंत सोनी, जिला संयोजक धनंजय पांडे मौजूद रहे। धनंजय पांडे ने निर्वाचन अधिकारी के तौर पर प्रक्रिया पूरी कराई। सर्वसम्मति से प्रतीक गढ़वाल को नगर मंत्री बनाया गया। नई टीम में भूपेंद्र पाल नगर सह मंत्री बने। जीत शर्मा, मोहित साहू, पुष्पांजलि साहू को भी जिम्मेदारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

नगर महाविद्यालय प्रमुख वेणुका, मितेश वर्मा बनाए गए। नगर कार्यालय मंत्री दिव्य द्विवेदी बने। सोशल मीडिया प्रमुख मानव रजक बनाए गए। नगर एसएफएस प्रमुख कुलदीप पाल बने। सह प्रमुख किरण लोखंडे बने। नगर एसएफडी प्रमुख अनन्य हाजरा, सह प्रमुख नेहा साहू, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख वैभवी बनीं।

नगर खेलो भारत प्रमुख आदि जैन बने। नगर विद्यालय प्रमुख अक्षत ताम्रकार बने। सह प्रमुख बदल वर्मा बने। नगर कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर थानेश्वर वर्मा, वोजस उइके, पंकज कुमार, विकास साहू, प्रियांश देवांगन, कोणार्क को शामिल किया गया। पदाधिकारी ने संगठन विस्तार, छात्रहित, समाजहित के कार्यों पर जोर दिया ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गड्ढे, जलभराव और निर्माणाधीन सड़कें बनीं परेशानी, CM साय ने दिए तत्काल सुधार और सुरक्षित यातायात के निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins