छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अब सिंचाई के लिए पानी रोकेगा बिलहरी चेक डैम…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 12:17 PM
f X W

डोंगरगढ़/बेलगांव , ग्राम बिलहरी (पुरेना) स्थित जय चैतू बाबा जल उपभोक्ता समिति के चेक डैम अधोसंरचना का जीर्णोद्धार कार्य एचडीएफसी बैंक परिवर्तन (एचआरडीपी) कार्यक्रम के अंतर्गत समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पूर्ण किया गया। इस कार्य से क्षेत्र के लगभग 40-50 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे किसानों को वर्षभर खेती करने में सहायता मिलेगी तथा कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि होगी।

Advertisement
Advertisement

चेक डैम के जीर्णोद्धार से वर्षा जल का बेहतर संचयन होगा। भू-जल स्तर में सुधार आएगा तथा खरीफ के साथ-साथ रबी, सब्जी फसलों की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्य के दौरान समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर भैया सिंह झरे, सोशल मोबिलाइजेशन ऑफिसर नंदलाल साहू, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट दिव्या रानी कश्यप, सीआरपी प्रदीप सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही। टीम ने स्थानीय किसानों व जय चैतू बाबा जल उपभोक्ता समिति के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कराया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवती को जिंदा जलाने की कोशिश ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins