छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 2 दिन में 55 मिमी वर्षा, कोटा पूरा करने चाहिए 200 मि​मी …

By kadwaghut|14 Sep 2026, 10:24 AM
f X W

राजनांदगांव l बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से जिले में बारिश जारी है। बीते दो दिनों में जिले में 55 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। सितंबर के शुरुआती दिनों में ही बारिश का यह आंकड़ा नया रिकार्ड है। इधर मौसम विभाग ने सोमवार को भी दुर्ग संभाग में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि रविवार सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद पूरे दिन बारिश थमी रही। सोमवार के बाद सिस्टम कमजोर पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों की तुलना में वनांचल क्षेत्र में अब भी बारिश कमजोर है। इधर पहले जून से अब तक जिले में 826 मिमी. बारिश दर्ज हो चुकी है। यह पूरे सीजन की औसत बारिश की 80 फीसदी से अधिक है। वहीं सीजन का कोटा पूरा करने के लिए अब भी 200 मिमी. बारिश की जरूरत है। इधर लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से खरीफ फसल को भी बड़ी राहत मिली है।

नांदगांव में अधिक, घुमका तहसील में कमजोर बारिश जिले में बारिश सभी हिस्सों में एक जैसी नहीं रही है। आंकड़ों के लिहाज से नांदगांव तहसील में सबसे अधिक 1021 मिमी. बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। वहीं सबसे कमजोर बारिश घुमका तहसील में 602 मिमी. ही हुई है। घुमका में बारिश अपने औसत से 25 फीसदी कम है। वहीं एलबी नगर में भी 20 फीसदी कमजोर बारिश अब तक दर्ज हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दुर्ग में 31 को होगा मातृ शक्ति सम्मान समारोह, तैयारी शुरू...

Related Articles

2

Back to top button