छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 650 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन से किया रवाना

By lokesh sharma|03 Sep 2025, 10:11 PM
f X W


– प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उत्साह एवं खुशी का क्षण
– जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव । पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 650 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उत्साह एवं खुशी का क्षण रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।


पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सदियों से प्रभु श्री राम की महिमा जनमानस में व्याप्त है। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर स्थापित होने के बाद दर्शनार्थियों को अयोध्या जाकर दर्शन करने की इच्छा होती है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नि:शुल्क प्रभु श्री रामलला दर्शन कराया जा रहा है। पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22 हजार 100 से अधिक दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया। इस वर्ष अब तक 6 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन का लाभ लिया है और आगे लगातार दर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों के दर्शन से हम सभी को दर्शन का लाभ एवं पुण्य मिलेगा। प्रदेश के  850 से अधिक दर्शनार्थी दर्शन करके आएंगे तो 85 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी दर्शनार्थियों को तीर्थ यात्रा के लिए मंगलकामना एवं शुभकामनाएं दी।

READ ALSO  राजनांदगांव : अस्पताल में टूटी कुर्सियों की मरम्मत की जरूरत…


सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम जिनका मामा गांव छत्तीसगढ़ है और यह कौशल प्रदेश है। केन्द्र एवं राज्य शासन की हमेशा इच्छा रही है कि पर्यटन, देशाटन होता रहे। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि दूसरी बार यहां से तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को रवाना किया जा रहा है। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, पूर्व विधायक विनोद खाण्डेकर, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins