छत्तीसगढ़कवर्धा जिला

CG : अटल आवासीय बिल्डिंग में पुलिस की रेड, संदिग्ध लोगों से हुई पूछताछ …

By lokesh sharma|10 Jun 2026, 10:21 AM
f X W

कवर्धा। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। घुघरीखुर्द स्थित अटल आवास में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई। पुलिस को लगातार अटल आवास में संदिग्ध लोगों के अवैध रूप से रहने, अनैतिक गतिविधियों के संचालन और नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक साथ कई मकानों में दबिश दी। जानकारी के अनुसार कुछ कमरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका के बीच कुछ युवतियां मौके से भागने में सफल रहीं। तलाशी के दौरान कुछ मकानों से आपत्तिजनक सामग्री, शराब और नशीले पदार्थ भी बरामद होने की सूचना है। फिलहाल, पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है, और पूरे परिसर में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को यहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों, नशे के कारोबार और संदिग्ध लोगों के ठिकाना बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई, संदिग्ध सामग्री बरामद होने की खबर है, इसके साथ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : गोल्डन टावर अमलीडीह में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins