छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : क्वांर नवरात्रि 2025, पीएचई द्वारा पंडालों में की जा रही जलापूर्ति

By kadwaghut|25 Sep 2025, 7:53 PM
f X W

राजनांदगांव । माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि पर पर्व पर आयोजित मेले में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों एवं पदयात्रियों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय खण्ड राजनांदगांव द्वारा पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

ग्राम अंजोरा से रामदरबार, बापूटोला से सुकुलदैहान होते हुए अछोली तक तथा मोहारा से दवकट्टा, बोरतलाब एवं डोंगरगढ़ मेला ग्राउण्ड में लगभग 32 पंडालों में 47 यूपीव्हीसी टैंक, 11 सिंगल फेस पावर पंप एवं 7 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। पेयजल के सुचारू व्यवस्था के लिए तीन पालियों में 43 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पंडालों में अधिकारी-कर्मचारियों का मोबाईल नंबर दर्ज है, जिस पर संपर्क कर पेयजल से संबंधी समस्या के निवारण किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 6399.9 मिमी वर्षा दर्ज

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : चिखली में शासकीय प्रेस के सामने कचरा डंप, दुर्गंध...

Related Articles

Back to top button