छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : राज्योत्सव के रजत जयंती समारोह में राज्य अलंकरण दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित…

By lokesh sharma|12 Nov 2025, 12:09 PM
f X W

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रजत जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों राज्य अलंकरण दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित शिक्षाविद इंजी. नीरज बाजपेयी ने एक और मिसाल पेश की है। उन्होंने इस सम्मान के साथ मिले एक लाख रुपए की राशि उस स्कूल को दान कर दी जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की थी। राशि का कुछ भाग पेंड्री प्राथमिक शाला जहां पर उन्होंने स्वयं बचपन में पढ़ाई की है को दान कर दी।

Advertisement
Advertisement

इससे स्कूल में बालिकाओं के लिए जीर्णशीर्ण हो चुके दो टॉयलेट की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। चिखली स्थित एक मंदिर में सम्मान राशि का कुछ भाग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए और शेष राशि अभिलाषा के दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ उन्होंने दे दी। बाजपेयी इसी संस्था के कोषाध्यक्ष भी हैं। प्रतिष्ठित अलंकरण से अलंकृत होने के बाद बाजपेयी ने कहा कि उन्हें मिला यह अलंकरण उनके परिवार को समर्पित है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से मेडिकल कॉलेज तक 60 फीट चौड़ा एवं 1600 फीट लंबा रास्ता (एप्रोच रोड) जो कि लगभग 2.15 एकड़ है, पूरे बाजपेयी परिवार की सम्मति से राज्य सरकार को देने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय में उनके पिता द्वारिका नाथ बाजपेयी, भाभी पुष्पा बाजपेयी, भ्राता प्रीतक बाजपेयी, नवनीत वाजपेयी एवं वीरक बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शिक्षकों की भूमिका सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं, वे पीढ़ी का निर्माण करते हैं: रामविचार नेताम

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins