छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए 21 सितम्बर 2025 के पूर्व प्रविष्टियां आमंत्रित

By kadwaghut|18 Sep 2025, 10:30 PM
f X W

राजनांदगांव । समाज कल्याण विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए दानशीलता, सौहाद्र्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति व संस्था से 21 सितम्बर 2025 के पूर्व प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति व संस्था निर्धारित तिथि तक जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव में प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहाद्र्र एवं अनुकरणीय सहायता करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति व संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया जाता है। चयनित व्यक्ति व संस्था को सम्मान के रूप में 1 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सनसिटी के डी ब्लॉक में 10 अधिकारियों की टीम की कार्रवाई, दो मकानों में पहुंची

Related Articles

2

Back to top button