DPR छत्तीसगढ समाचारगरियाबंद जिला

CG : जिले के प्रभारी मंत्री बघेल कल लेंगे सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक

By kadwaghut|11 Sep 2026, 4:59 PM
f X W

गरियाबंद, प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 12 सितंबर, शनिवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के विश्राम गृह में संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिला अधिकारियों की सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक लेंगे।

प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री बघेल सुबह 10ः30 बजे नवा रायपुर निवास से गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12ः00 बजे से सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत वे दोपहर 2ः30 बजे गरियाबंद से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : चीन के बाद अब भारत में मिली ‘Mangora baii’, छत्तीसगढ़ बना खोज का केंद्र …

Related Articles

Back to top button