DPR छत्तीसगढ समाचारकोरिया जिला

CG : जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में कायाकल्प राज्य स्तरीय टीम द्वारा विस्तृत मूल्यांकन एवं निरीक्षण सम्पन्न

By kadwaghut|11 Sep 2026, 3:26 PM
f X W

स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीज सुविधाओं सहित विभिन्न गुणवत्ता मानकों का किया गया बारीकी से अवलोकन

Advertisement
Advertisement

कोरिया , जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में कायाकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार को राज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम द्वारा अस्पताल का विस्तृत मूल्यांकन एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। राज्य स्तरीय टीम के जिला अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया।

कायाकल्प मूल्यांकन के लिए गठित राज्य स्तरीय टीम में डॉ. टी. के. टोंडर, उप संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. नेतराम बेक, उप संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, आनंद साहू, कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम, महेश सिंह, राज्य सलाहकार, एनएचएम, आसिम एक्का, संभागीय सलाहकार, एनएचएम तथा डॉ. उरया नाग, एचएसओ एण्ड डब्लूएचओ रायपुर शामिल रहे।

मूल्यांकन कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली तथा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत की गई तैयारियों पर आधारित विस्तृत प्रस्तुतीकरण से हुई। हॉस्पिटल कंसल्टेंट द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अस्पताल में स्वच्छता एवं हाइजीन, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, मरीजों की सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण, अग्नि सुरक्षा, रिकॉर्ड एवं दस्तावेज संधारण तथा गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी टीम को दी गई।

इसके पश्चात राज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम ने जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों, वार्डों एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम द्वारा स्वच्छता एवं सैनिटेशन, इंफेक्शन प्रिवेंशन एवं कंट्रोल, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, दवाओं एवं उपकरणों का रखरखाव, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, जल एवं विद्युत व्यवस्था, अस्पताल परिसर का सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्र, रिकॉर्ड संधारण तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुपालन का बारीकी से अवलोकन किया गया।

READ ALSO  CG : सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को बेहतर, सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संक्रमण की रोकथाम, बायोमेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन, मरीजों की सुविधाओं में सुधार तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण विकसित करने की दिशा में किए गए कार्यों का भी अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल, त्डव् डॉ. कार्तिकेय सिंह, बीएमओ डॉ. अनित बक्सला (पोड़ी बचरा) सहित विभिन्न वार्डों के प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मूल्यांकन टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ निरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाओं को प्रस्तुत किया गया। स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को मूल्यांकन के दौरान प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कायाकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में भी इन मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन एवं समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता, समन्वय एवं टीम भावना के साथ कायाकल्प राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं निरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

READ ALSO  CG : आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु 17 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins