छत्तीसगढ़

CG : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कबड्डी का जोश …

By kadwaghut|11 Sep 2026, 11:36 AM
f X W

खैरागढ़ | भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केसीजी पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गंडई में कबड्डी प्रतियोगिता कराई। इसमें बकरकट्टा, मोहगांव, साल्हेवारा और गंडई थाना क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने दमखम, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मोहगांव थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना भी देखने को मिली।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जादू-टोना के आरोप से परिवार परेशान, न्याय के लिए प्रशासन से लगाई गुहार …

Related Articles

Back to top button