DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा टाटा सम्पन्न फाईन बेसन असुरक्षित घोषित

By lokesh sharma|24 Feb 2026, 4:41 PM
f X W

अंबिकापुर , खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि TATA Consumer Products Limited द्वारा विनिर्मित खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा सम्पन्न फाईन बेसन 500 ग्राम, कोड-013, सरल क्रमांक-86/2025, बैच नं0 GV5H0844DI, पैक्ड-08 अक्टूबर 2025, अवसान तिथि 07 मार्च 2026 को Call Lab Pvt- Ltd- Bhopal ¼M.P.½ के जांच प्रतिवेदन क्रमांक त्-0024/2026 (10024/10/01/2026) 27 जनवरी 2026 द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि उक्त बैच नं. GV5H0844DI के खाद्य पदार्थ को ना खरीदें साथ ही साथ सभी खाद्य विक्रेता, थोक/फुटकर से भी अपील है कि उक्त बैच नं. GV5H0844DI के खाद्य सामग्री का क्रय/विक्रय/भण्डारण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि त्रुटिवश भी ऐसे खाद्य पदार्थ के विक्रय की संभावना ना रहे। उक्त बैच नंबर के शेष बचे हुए खाद्य पदार्थ को पृथक से संधारित किया जाए ताकि कंपनी में वापसी की कार्यवाही किया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दिव्यांगजनों के लिए संभाग स्तरीय शिविर 05 एवं 15 अक्टूबर को

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins