छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : मौत के मुंह से खींच लाए 2 जिंदगी, तीन युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल …

By kadwaghut|22 Aug 2026, 11:27 AM
f X W

बिलासपुर: बिलासपुर-जांजगीर-चांपा मार्ग के बीच मल्हार क्षेत्र में लीलागर नदी पार करते समय बाइक समेत नदी में गिरे दो युवकों की जान तीन युवकों ने बचा ली। मनाडेरा निवासी मोहन केवट, महेश केवट और मल्हार निवासी आदित्य केवट ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को चकरबेड़ा निवासी गुड़ा टंडन और दुर्गेश टंडन बाइक से लीलागर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव के कारण दोनों बाइक समेत नदी में गिर गए और पानी में फंस गए।

Advertisement
Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही मनाडेरा निवासी मोहन लाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट (करण) मौके पर पहुंचे। तीनों ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़ी की मदद से नदी में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया। समय पर मदद मिलने से दोनों की जान बच गई। इस साहसिक काम के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने मोहन लाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने तीनों के साहस, तत्परता और मानवता की सराहना की।

पुलिस ने कहा कि मुश्किल समय में बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे लोगों को SDRF की टीम से प्रशिक्षण दिलाकर ‘जल मित्र’ के रूप में तैयार किया जाएगा और जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते लोगों की जान बचाई जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मराठा मंडल ने बैंड बाजा, भजन-कीर्तन के साथ निकाली विसर्जन यात्रा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins