छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

By kadwaghut|15 Jul 2026, 11:15 AM
f X W

राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं मांगे सुनी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनसामान्य अपनी अपेक्षाओं और विश्वास के साथ प्रशासन के पास पहुंचते हैं, इसलिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाए। नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अर्जन से संबंधित प्रकरण, अतिक्रमण हटाने, नजूल भूमि संबंधी मामलों के आवेदन मिले।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: नियंत्रक सह आयुक्त दीपक अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मैदान में उतरे

Related Articles

Back to top button