छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : विद्यार्थियों के लिए अरसीटोला स्कूल में दिया वाटर कूलर…
डोंगरगांव | शासकीय प्राथमिक शाला अरसीटोला में विद्यार्थियों को अब गर्मी के दिनों में शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों की सुविधा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्ष रंजीता पड़ौती ने शासकीय प्राथमिक शाला अरसीटोला को वाटर कूलर प्रदान किया।
वाटर कूलर का उद्घाटन मंगलवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष पड़ौती, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव जयंत साहू ने किया। पड़ौती ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है।
बीईओ साहू ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विकास होना सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर संकुल समन्वयक राहुल जैन ने वाटर कूलर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
अगली खबर लोड हो रही है...



