छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छग राजपूत महासभा ने किया डॉ. आलोक कल्चुरी का सम्मान…

By lokesh sharma|12 Aug 2026, 12:21 PM
f X W

डोंगरगढ़ , छत्तीसगढ़ राजपूत महिला महासभा डोंगरगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ने गौरव सम्मान से सम्मानित डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. आलोक कल्चुरी का सम्मान किया। महिला मंडल की अध्यक्ष राधा सिंह बैस के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. कल्चुरी पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके उत्कृष्ट चिकित्सा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्य लीना गहरवार, साधना तोमर, सुचित्रा कल्चुरी, अंचला सिंह ठाकुर, रुबी गहरवार, प्राची सिंह, सानिध्य सिंह कल्चुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं। सभी ने कहा कि डॉ. आलोक ने आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं से न केवल डोंगरगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राज्य गौरव सम्मान प्राप्त करना उनकी वर्षों की मेहनत, सेवा भावना और समर्पण का परिणाम है। महासभा की महिला मंडल की सदस्यों ने आयुष हॉस्पिटल की शोभी खान से भी भेंट कर अस्पताल में मरीजों के प्रति उनकी सेवा भावना व कार्यशैली की प्रशंसा की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  करोड़ों खर्च, फिर भी सड़कें बदहाल - अशोक फड़नवीस

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins