छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आदिवासी समाज की संस्कृति-परंपरा ही उसकी पहचान है, इसे सहेजकर रखें…

By lokesh sharma|11 Aug 2026, 12:15 PM
f X W

डोंगरगांव , विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को डोंगरगांव के कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता और गौरव की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि आदिवासी समाज की बेटी व जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्ष रंजीता पडोती ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा उसकी पहचान और गौरव है। समाजजनों से अपनी संस्कृति व परंपरा को सहेजते हुए शिक्षा, विकास और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

समाज के प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के बाद कृषि उपज मंडी परिसर से आदिवासी रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सुदेश टीकम, लेखराम मात्रा, चंद्रशेखर उइके, उदय नेताम, राहुल नेताम, मंडलोई सर, शिवराज पराधी, लीलाधर मंडलोई, मिथलेश नेताम, विवेक मंडावी, अंजना मिंज, मेघनाथ भुआर्य, नूनकरण भुआर्य, समनलाल उइके, दिनेश कुरेटी, हरिला मंडावी, पवन चंद्रवंशी, धनसाय सलामे, नरेंद्र मंडावी, डीएस सलामे, शांता सोरी, जानकी चंद्रवंशी, दीपा उइके, अनसुइया चौरे, सविता उइके मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन लीलार सिंह कोरम ने किया।

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली: रैली पुराना बस स्टैंड होते हुए रानी दुर्गावती चौक पहुंची, जहां समाजजनों ने वीरांगना रानी दुर्गावती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रैली मोंगरा परिसर स्थित सर्व आदिवासी समाज के देवस्थल पहुंची।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  महादेव घाट पर महाआरती और ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री साय समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins