छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, आरोपी को भेजा जेल…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 10:45 AM
f X W

राजनांदगांव , दुष्कर्म कर जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने थाना लालबाग में लिखित शिकायत कर आरोप लगाया गया कि रमेश साहू (48 वर्ष) निवासी ब्लॉक नंबर-14 अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग राजनांदगांव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना लालबाग में धारा 64, 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। पुलिस ने आरोपी का पता तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर ...

Related Articles

Back to top button