छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : व्याख्याता थंगेश्वर साहू को शिक्षा रत्न सम्मान…

By lokesh sharma|28 Apr 2026, 10:37 AM
f X W

राजनांदगांव | जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार के व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें विद्यालय में नवाचारी शिक्षण विधियों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement

यह सम्मान समारोह 25 अप्रैल को रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रो. जे.एन. पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। आयोजन नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से करीब 160 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। थंगेश्वर साहू का चयन राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए भी हो चुका है। वे अपने विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, रचनात्मक गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके इन प्रयासों के चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, नारायणपुर में छात्रों के लिए नई पहल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins