छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : सौर ऊर्जा को अपनाकर राहुल ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम…

By kadwaghut|01 Oct 2026, 3:43 PM
f X W

कोरबा । विकासखंड कटघोरा के ग्राम मोहरलाइन भाटा निवासी राहुल शर्मा, पिता रमेश चंद शर्मा, के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान घरेलू खर्च का एक बड़ा हिस्सा था। बिजली की खपत के अनुरूप आने वाला बिल उन्हें आर्थिक बोझ लगता था। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली और उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।

योजना से जुड़ने के बाद राहुल शर्मा ने अपने घर में सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू किया। उनके अनुसार, इससे बिजली पर होने वाले खर्च में बचत करने में मदद मिली है। साथ ही, अपने घर के लिए स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अवसर दे रहा है।

राहुल शर्मा बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का उपयोगी माध्यम बनी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी...

Related Articles

2

Back to top button