छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 16वें वित्त, मनरेगा, सरपंच और पंचों का मानदेय बढ़ाने की मांग…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 12:33 PM
f X W

डोंगरगांव , राजनांदगांव जिले के सरपंच संघ ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। इसमें 16वें वित्त की राशि, मनरेगा सामग्री की बकाया राशि व सरपंच-पंचों के मानदेय बढ़ाने की मांग रखी गई। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री व पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री शर्मा से मुलाकात कर पंचायतों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने 16वें वित्त आयोग की राशि, मनरेगा में सामग्री मद की बकाया राशि तथा सरपंच व पंचों के मानदेय में वृद्धि व एसओआर की बढ़ोत्तरी सहित पंचायतों के हित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा।

सरपंच संघ ने बताया कि समय पर राशि उपलब्ध होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं और मांगों से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उनके निराकरण के लिए सकारात्मक पहल का आग्रह किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष कैलाश उके, छुरिया अध्यक्ष दीनदयाल साहू, अध्यक्ष डोंगरगांव रोहित साहू, सहसचिव मालिखम कौसरे, उमाकांत चंद्राकर, अजय साहू, हेमंत साहू, लोचन वर्मा, राजेश सिन्हा सहित जिले के समस्त सरपंच मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम ...

Related Articles

Back to top button