छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 25 ग्रामीणों ने लिया नेत्रदान का संकल्प…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 12:03 PM
f X W

राजनांदगांव | किसी की जिंदगी खत्म होने के बाद उसकी आंखें दो जरूरतमंद लोगों की दुनिया रोशन कर सकती हैं। इसी संदेश के साथ डोंगरगढ़ ब्लॉक में नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ग्राम पंचायत मोहनपुर स्थित पीएचसी चारभांठा क्लस्टर में ग्रामीणों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी। मोहनपुर में 25 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। ग्रामीणों में भ्रांतियां दूर कर नेत्रदान करने प्रेरित किया गया।

सीएचसी डोंगरगढ़ के कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. सुचिता श्रीवास्तव, बीपीएम मुक्ता कुजूर, नेत्र चिकित्सा अधिकारी वंदना चंदनिया, बीईटीओ ज्योति सहित चिकित्सक, अधिकारी, स्टाफ मौजूद रहे। सभी पीएचसी में इस पखवाड़े का शुभारंभ किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम ...

Related Articles

Back to top button