छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG के इस जिले में 15 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, नॉनवेज पर भी लगा बैन, जाने वजह…

By kadwaghut|01 Feb 2026, 4:20 PM
f X W

गरियाबंद।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज 1 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प 2026 का शुभारंभ हो गया है, जो महाशिवरात्रि तक कुल 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान देश-भर से संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का दिव्य समागम धर्म नगरी राजिम में होगा।

Advertisement
Advertisement

धार्मिक आयोजन की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 1 से 15 फरवरी तक पूरे जिले में मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके तहत सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी और नॉनवेज की बिक्री भी पूरी तरह निषेध होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजिम क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में दाल-भात केंद्र भी संचालित किए जाएंगे, ताकि उन्हें शुद्ध और सात्विक भोजन उपलब्ध हो सके।

राजिम कुंभ कल्प के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकें।

Read Also: श्रद्धालुओं को राहत – राजिम कुंभ मेला 2026: रेलवे की बड़ी पहल, 1 से 15 फरवरी तक रायपुर–राजिम के बीच दो मेमू स्पेशल ट्रेनें

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  17 सितंबर से प्रदेशभर में चलेगा सेवा अभियान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins