राजनांदगांव : तनाव प्रबंधन के लिए रक्षित केंद्र में हुआ विशेष सत्र…
राजनांदगांव , पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास तथा कार्यकुशलता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्षित केंद्र राजनांदगांव में हुए आयोजन में पेशेवर आचरण एवं मानसिक लचीलापन विषय को लेकर रेंज के एएसपी से लेकर एसआई स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रेंज आईजी अजय कुमार यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान होने वाली गलतियों से सीखने, कार्यक्षमता में वृद्धि करने और खुद को हर परिस्थिति में बेहतर बनाए रखने की समझाइश दी। एसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान नेप्रा कंसल्टिंग की विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा शुक्ला, डॉ. प्रतिभा दईपुरिया, अनिकेत सिंह देवोल और उनकी टीम ने इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से पेशेवर आचरण और कार्य संस्कृति, तनपाव प्रबंधन को लेकर वास्तविक जीवन के उदाहरणों, समूह गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के जरिए व्यावहारिक तकनीकें सिखाईं।
