छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, साड़ी से फंदा बनाकर झूली…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 1:42 PM
f X W

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा स्थित मरारगली में 16 साल की छात्रा वंशिका पांडेय ने रविवार सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वंशिका अंबेडकर स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वंशिका ने अपने पिता मनोज पांडेय से मोबाइल ठीक कराने के लिए कहा था। पेशे से इलेक्ट्रिशियन मनोज पांडेय ने काम के पैसे मिलने के बाद मोबाइल सुधरवाने का भरोसा दिया था। पिता के काम पर जाने के कुछ समय बाद छात्रा ने यह कदम उठा लिया। बताया गया कि वंशिका का चचेरा भाई कमरे में पहुंचा तो उसने उसे साड़ी के फंदे से लटका देखा।

Advertisement
Advertisement

उसके शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। परिजन वंशिका को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वंशिका की बड़ी मां जमुना पांडेय ने बताया कि वह शनिवार से गुमसुम थी। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ऐसी क्या बात हुई, जिसकी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना के समय वह घर पर नहीं थीं और लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins